स्वयं को विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले पर रंगदारी व मारपीट के आरोप।
सड़क पर फेक दिया दुकानदार का सामान।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। विधायक प्रतिनिधि से उधारी का पैसा मांगनें पर दुकान का सामान फेंक दिया और दुकानदार की मारपीट कर दी। घटना में चार लोग शामिल बताऐं जा रहे है।दुकानदार ने घटना के संबंध में पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया मगर 24 घंटे बाद भी न पावती दी और न कोई कार्रवाई की गई। बीच बाजार में दिन दहाडे हुई घटना से क्षेत्रीय लोगों के अलावा दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वहीं कई लोगों ने क्षेत्रीय राजनैतिक गतिविधियों की कडी निंदा की है।
प्रदेश सरकार बदलते ही क्षेत्रीय लोगों की शामत सी आ गई है, स्थानीय विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी आम जनता के काम मनमाने ढंग से कर रहे है। वहीं कतिपय लोग जनप्रतिनिधियों का करीबी बताकर आम जनता और शासकीय विभागों पर रौब दिखा रहे है।
अव्यवस्थाओं से क्षेत्रीय लोग खासे परेशान है। विधानसभा क्षेत्र के कसवा घुवारा में राजनैतिक धौंस दिखाकर एक किराना दुकानदार की दिनदहाडे मारपीट कर दी। पीडित जब घटना का आवेदन लेकर पुलिस के पास गया तो उसे पावती भी नहीं दी गई। पुलिसीय कार्यशैली से सुरक्षा व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह है पूरा मामला।
किराना दुकानदार हरीराम साहू ने कृपाराम लोधी व अन्य चार लोगों पर अभद्रता व मारपीट कर दुकान का सामान फेकनें का आरोप लगाया है। आरोपी कृपाराम लोधी स्वयं को विधायक प्रतिनिधि बताता है।
हरीराम पिता गनेश साहू (52) निवासी कसवा घुवारा, मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा घुवारा के पास किराना दुकान रखे है। पीडित के अनुसार विगत एक वर्ष पूर्व उसनें कृपाराम लोधी निवासी नदीखेरा को दिनांक 28 अक्टूबर 2018 को एक हजार रुपये और 29 अगस्त 2018 में एक हजार 300 रुपये किस्तवार कुल चार हजार रुपये का किरानें का सामान उधार दिया था।उधारी लेते समय उसनें कहा था कि, कुछ दिनों में पैसा दे देगें। लेकिन एक वर्ष बाद भी उधारी नहीं मिली। मांगनें पर टाल मटोल भरा जाबाब मिलता रहा। गुरुवार को पुन: कृपाराम से पैसा मांगने पर कल देने की बात करनें लगा।
दुकानदार हरीराम का कहना है कि, शुक्रवार को मैं दुकान पर बैठा था, 1:30 बजे के आसपास कृपाराम के साथ आये 4-5 अज्ञात लोगों ने इलेक्ट्रोनिक कांटा, दुकान में रखे डिब्बे व अन्य सामान बाहर फैंक दिया। विरोध करनें पर लातघूंसों से बेरहमी पूर्वक मारपीट कर दी और घटनास्थल से भाग गये।
सूचना पर 100 डायल पुलिस वाहन भी घटना स्थल पर नहीं आया। घटना के उपरांत प्रधान आरक्षक चंद्रपाल अहिरवार को पुलिस थाना चौकी में एक लिखित आवेदन दिया पावती नहीं दी गई। आरोपी विधायक प्रतिनिधि बताया जा रहा है।
विधायक का कहना है कि एक दिन का बनाया था प्रतिनिधि।
घटना के संबंध में विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी से बात करनें का प्रयास किया गया मगर विधानसभा सत्र में थे। हरेंद्र सिंह ने उनका मोबाइल फोन रिसिव करते हुऐ बताया कि, विधायक जी विधानसभा में है। घटनाक्रम के बारे में उनका कहना था कि, विधायक जी ने समूचे क्षेत्र में कहीं भी प्रतिनिधि की अधिकृत घोषणा नहीं की गई। कृपाराम लोधी की बात करनें पर उन्होनें बताया कि, हाँ एक दिन घुवारा क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा बीज ग्राम पनवारी में बीज वितरण किया गया था। विधायकजी की अनुपस्थिति में कृपाराम लोधी को एक दिन का प्रतिनिधि बताकर कार्यक्रम में भेजा था। वह प्रतिनिधि अधिकृत नहीं है। विधायक का करीबी बनकर क्षेत्र में गुंडागर्दी या दुकानदार एवं कर्मचारियों से अबैध बसूली करनें वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होनी चाहिऐ। उधारी का मामला विधायक जी के समक्ष आया है, कृपाराम को दुकानदार की उधारी देना चाहिऐ। अपराध के विरुद्ध पुलिस को मुकदमा दर्ज करना चाहिऐ।
पुलिस की कार्यशैली से भी आमजन में असंतोष।
पुलिस चौकी घुवारा की कार्यशैली पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा सवाल खडे किऐ जा रहे है। बताया गया कि, पुलिस आमजन को सुरक्षा व्यवस्था देने में पूरी तरह से विफल है। सांठगांठ से क्षेत्र में अपराध दिनप्रति दिन बढ रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि, चौकी में अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कराने में फरियादियों को काफी मसक्कत करनी पडती है। किराना दुकानदार हरीराम साहू ने शुक्रवार को पुलिस चौकी घुवारा में घटना संबंधी पुलिस को लिखित आवेदन दिया परंतु पावती नहीं दी।
इनका कहना है कि.....
“लिखित आवेदन मिलने पर पुलिस विभाग द्वारा आवेदक को नियमानुसार पावती दी जाना चाहिऐ।
प्रभारी छुट्टी पर होनें से पुलिस चौकी घुवारा से शिकायत आ रही है। व्यवस्था दुरुस्त की जाऐगी। दुकानदार का मामला संज्ञान में आया है जांचोपरांत कार्रवाई की जाऐगी।“