Translate

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

जिला बदर आरोपी पुलिस हिरासत में।

जिला बदर आरोपी पुलिस हिरासत में।


//अक्षय जैन//

भगवा(छतरपुर)। भगवा थाना क्षेत्र में बिगत दिनों से पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाहीओ का दौर चला आ रहा है।
 जिससे आज अपराधों का ग्राफ काफी कम देखने को मिल रहा है क्षेत्र के लोगो का पुलिस विभाग की ओर बढ़ता विश्वास इससे ये स्पष्ट हो रहा है कि क्षेत्र में अब अपराधियो की खैर नही है कार्यवाही के दौर में भगवा थाना पुलिस ने कल शाम एक जिला बदर आरोपी को गिरप्तार किया है जानकारी के अनुसार आरोपी राजेन्द्र सिंह पिता खुमान सिंह निवासी कुड़ेला थाना भगवा को बिगत महीनों पहले जिला बदर किया गया था जो कि कभी कभी जिले में रहने की शिकायत थी उसी शिकायत के आधर एवं मुखबिर सूचना के आधर पर कल शाम को आरोपी राजेन्द्र सिंह पिता खुमान सिंह को भगवा ग्रामीण बैंक से गिरप्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनीता बिंदुआ,सहायक उप निरीक्षक अरुण पृओहित,आरक्षक ब्रजेश यादव की अभिन्न भूमिका रही।