रेत माफिया से परेशान हरिजन परिवार को नही मिल पा रहा है न्याय।
//आशीष मिश्रा,अशोक नामदेव//
बमीठा(छतरपुर)। बमीठा थाना क्षेत्र के अर्तगत आने बाले ग्राम गंगवाहा मे गरीब हरिजन परिवार के साढ़े चार एकड़ के खेत को रेत माफियाओ ने खोदकर हजारो टेक्टर रेत निकाल कर बेच दी है।जिसकी शिकायत रामवती अहिरवार ने थाने से लेकर सभी अधिकारियो से की है लेकिन छ: माह भटकने के बाद भी न्याय नही मिला है।
रामवती का खेत गंगवाहा मे है उसी खेत मे खेती करके अपना एवं अपने बच्चो का भरण पोषण करती थी।
तथा किसी कारण बस वह खर्रोही चली गई तो रेत माफियाओ ने मौके का फायदा उठाकर उसके खेत को खोदकर हजारो टेक्टर रेत को बेच दिया।
पुरे खेत मे 10 फिट से ज्यादा के गहरे गड्डे हो गऐ है अब खेत मे फसल ना होने से गरीब हरिजन परिवार दाने-दाने के लिये मोहताज हो रहा है।
रेत माफियाओ को पुलिस का संरक्षण प्रात्त है इस करण से हरिजन परिबार को न्याय नही मिल पा रहा है।
अब सबाल यह भी उठता है कि हरिजनो की हितैषी सरकार मे रामवती को कब न्याय मिल पायेगा या दर-दर भटकती रहेगा गरीब परिवार???