नदी के रास्ते गांव मे घुसा मगरमच्छ।
//गगन सेन(सिटी रिपोर्टर)//
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने असमर्थता व्यक्त की तब ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया लेकिन वन विभाग का कोई भी अमला गांव नहीं पहुंचा।
तब सभी ग्रामीणों ने मिलकर रात को तीन बजे मगरमच्छ को पकड़कर गांव से मुख्य सड़क तक लेकर आए उसके पश्चात सुबह 7:30 बजे वन विभाग का अमला पहुंचा ग्रामीणों ने मगरमच्छ को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।