Translate

रविवार, 21 जुलाई 2019

बजट में कम राशि दिये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन।

बजट में कम राशि दिये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन।


//गगन सेन(सिटी चीफ रिपोर्टर)//

ब्यूरो दमोह।   जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिन शनिवार को जिला पदाधिकारियों ब्लाक अध्यक्षों कांग्रेस के मोर्चा संगठनों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा 2019-20 में प्रस्तुत किये गये आम बजट में 2677 करोड़ रूपये की राशि कम दिये जाने का विरोध करते हुए एवं अ.भा.कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा की सोनभद्र जिले में गिरफ्तारी के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि म.प्र. के 28 सांसद है और बजट पेश होता रहा वह मेज थपथपाते रहे किसी ने भी बजट बढ़ाये जाने की मांग नहीं की।
डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, प्रताप सींग, मनु मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, राजू गुप्ता, वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, सतीष नायक, राजेष तिवारी, ललित नायक, नितिन मिश्रा, पवन गुप्ता, राषु चौहान नेता प्रतिपक्ष परम यादव, आषुतोष शर्मा, तान्या सालोमन ने कहा कि केन्द्र म.प्र. के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने भी कहा कि मोदी ने मायाजाल फैलाकर आम जनता को भ्रमित करते हुए सरकार तो बना ली किन्तु जमीनी हकीकत यह है कि बढ़ती मंहगाई युवा बेरोजगार किसान परेशानी झेलने पर मजबूर हैरेन्द्र चौबे, संजय सेठ, मिक्की चंदेल, सीतू पंडा, चन्द्रषेखर राय, रावी चौरसिया, कु. जया ठाकुर, अर्जुन सींग, गजराज सींग, सरवर पठान, दामोदर पटेल, पिंका दुबे, पीरअली, श्रीधर सुमन जीषान पठान गोपाल मास्टर मानकलाल करण इमलाई ने भी कहा कि श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा जब सोनभद्र जिले में भूमि विवाद में मारे गये 10 लो एवं 28 घायलों के परिवार से मिलने गई तो उन्हें यूपी सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी कांग्रेस कमेटी भर्तसना करती है।
भारतीय जनता पार्टी की करनी-कथनी में यही अंतर है कि कांग्रेस गांधी वादी तरीके से कार्य करती है और यह अराजकता का माहौल बनाकर कार्य करते हैं।