बुंदेलखंड के इस जगह से खनन में प्राप्त हुये यह प्राचीन मृदभांड।
ग्रामीण बोले इस प्रकार के पात्र कभी नही देखे।
ऐतिहासिक धरोहर मे मुख्य स्थान,किये जा चुके है कई शोध।
ब्यूरो। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य,एकांत प्रिय मुनि श्री सरल सागर महाराज के मंगल चातुर्मास की स्थापना के पावन अवसर पर यहां चल रहे संत भवन एवं अनुष्ठान मंडप के निर्माण हेतु किए गए खनन में प्राचीन मृदभांड प्राप्त हुए हैं।
ग्रामीण जनों का कहना है इस प्रकार के पात्र हमने कभी नहीं देखे हैं, इस प्रकार की रचना प्राचीन काल में रही होगी,वर्तमान काल में ऐसा निर्माण नहीं हो रहा है।
नवागढ़ में होने वाले निर्माण कार्य में जो भी खनन हो रहा है उसमें पूर्णतः सावधानी रखी जाती रही है,जिससे कोई विशेष कला कीर्ति क्षतिग्रस्त ना हो।
डॉ एस के दुबे झांसी के निर्देशानुसार यहां पर जहां भी खनन कार्य होता है उसमें यह सावधानी रखी जाती है। विगत दिनों रूप सिंह गुर्जर के यहां खनन में पार्श्वनाथ भगवान की खंडित प्रतिमा प्राप्त हुई थी,जो अत्यंत मनोग एवं विलक्षण है।
अत्यंत गौरवशाली है इतिहास।
यहां आने वाले अन्वेषण दलों के माध्यम से कई प्रकार की प्राचीन धरोहरों का अन्वेषण किया गया है।डॉक्टर मारुति नंदन प्रसाद तिवारी वाराणसी एवं एस एस सिन्हा वाराणसी ने यहां का गहन निरीक्षण किया।
इन्होने अपने निरीक्षण स्वरूप बताया कि नवागढ़ नंदपुर गुप्तकालीन स्थापित नगर है जिसका विकास प्रतिहार काल एवं चंदेल काल में हुआ है।
महोबा से लेकर देवगढ़ तक यह पूरा का पूरा बुंदेलखंड ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है।
यहां के गांव गांव में विलक्षण कलाकृतियां एवं भारतीय कला संपदा का अक्षय भंडार है ।आवश्यकता है अन्वेषण की।
यह है नवागढ़ की विशेषता।
अन्वेषक दलों के अनुसार जहां जहां भी अन्वेषण हुए हैं वहां मात्र जैन मूर्तियां प्राप्त हुई हैं।लेकिन नवागढ़ ऐसा क्षेत्र है जहां जैन मूर्तियों में उपलब्ध अभिलेख के माध्यम से प्राचीनता सिद्ध हो रही है,वही मूर्ति शिल्प के माध्यम से भी यहां के इतिहास के साक्ष्य प्राप्त हो रहे हैं। फाइटोन पहाड़ी के निकट जैन पहाड़ी में स्थित संघ साधना स्थल गुफाओं में उकेरी गई आकृति एवं चरण चिन्ह यहां की जैन विरासत का साक्षात्कार कराते हैं।
रॉक पेंटिंग, कपमार्ग, हैंगिंग रॉक, बैलेंस रॉक, मैटेलिक साउंड रॉक इसके विशेष पर्यटन स्थल होने का साक्ष्य हैं।
यहां पर किये जाने वाले शोध प्रबंध।
नवागढ़ में होने वाले अन्वेषण यहां की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, राजनीतिक संबद्धता यहां के ग्रामीण जनों की खुशहाली को दर्शाते हैं ।यह जानना भी मुश्किल है कि कितने क्षेत्र में नबागढ फैला होगा तथा यहां पर आज प्राचीन काल से जुडे तरह-तरह के साक्ष्य प्राप्त हो रहे हैं ।
