Translate

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

विवाह सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

विवाह सम्मेलन हुआ सम्पन्न।



//गगन सेन//

पथरिया(दमोह)। शुक्रवार को पथरिया में  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन विधायक रामबाई परिहार की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी पथरिया में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
 जिसमें 306 जोड़ों का विवाह 38 पंडितों द्वारा विवाह मंत्र मंत्रोच्चार द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया।
 जिसमें एक विकलांग जुड़े का विवाह संपन्न हुआ।
आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई आयोजन की व्यवस्थाएं देख विधायक रामबाई परिहार व समस्त अतिथियों ने समिति के सदस्यों की जमकर तारीफ की यहां पर पानी भोजन की बहुत ही उचित व्यवस्था की गई थी।
 विवाह उपरांत जोड़ों को शासकीय योजनाओं के अतिरिक्त समाजसेवियों द्वारा उपहार दिये गये।
 इस पूरे आयोजन ने पर्याप्त पुलिस स्टाफ की व्यवस्थाएं सराहनीय रही। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृष्णा लक्ष्मण सिंह,विशिष्ठ अतिथि रंजीता गौरव पटेल,राजस्व अनुविभागीय अधिकारी भारती मिश्रा, मुख्य जनपद कार्यपालन अधिकारी रानू जैन, विधायक प्रतिनिधि सलीम खान,दिनेश नामदेव,बिरजू यादव, भूपेंद्र सोनी एवं कार्यकर्ताओं सहित नगर व ग्रामीण जनों की गरिमामई उपस्थिति रही।