आंधी में गिरा पेड़ ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट तथा केस दर्ज।
//अक्षय जैन//
भगवा(छतरपुर)। भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम चपकन में खेत में लगे पेड़ के टूट कर गिर जाने पर उसकी लकड़ी ले जाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया,विवाद में दोनो पक्षो में एक दूसरे पर जमकर मारपीट की गयी।जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार चपकन गांव की राजपति बालचंद लोधी उम्र 30 वर्ष ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है कि बरेठी हार स्थित उसके खेत पर लगा महुआ का पेड़ तेज बारिश और आंधी के कारण टूट कर गिर गया था उस पेड़ को गांव के ही छन्नू लोधी व मातादीन लोधी उठाकर ले जाने लगे जब मैंने उन्हें रोका तो वह दोनों मेरे साथ गली गलोच करने लगे आरोपियों ने मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी वही दूसरे पक्ष से आरती पति मातादीन लोधी उम्र 32 वर्ष ने पुलिस से शिकायत की है राजपति और गौरीशंकर लोधी ने महुआ की लकड़ी ले जाने को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने दोनों पाक्षों की शिकायत पर समान धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।