पोषण संवाद में कलेक्टर ने दिये मुख्य निर्देश।
जनकपुर में हुआ पोषण संवाद आयोजित।
//अखंड यादव//
बल्देवगढ़(टीकमगढ़)। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की उपस्थिति में महिला बाल विकास विभाग बल्देवगढ़ परियोजना के ग्राम जनकपुर में बुधवार को पोषण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें हितग्राहियों को उनके दैनिक जीवन में पोषण के महत्व को बताया गया।
पोषण संवाद कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि पोषण की स्थिति में सुधार करने हेतु शासन स्तर से अनेक योजनाए संचालित की जा रही है, जिनका लाभ लेकर सभी अपने जीवन में सुधार ला सकते है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत् गर्भवती महिलाओं को जो 5000 हजार रूपये की राशि का भुगतान शासन स्तर से किया जा रहा है उस राशि से वह अपने भोजन से संबंधित जरूरतों को पूरा करें।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वस्थ्य भारत प्रेरक कु0 रितिका भार्गव ने हितग्राहियो से चर्चा कर बताया कि हमें ग्राम में ही उपलब्ध अनाज, दालें, मौसमी फल का उपयोग भोजन में करना चाहिए।
साथ ही हम अपने भोजन में तिरंगा थाली की तरह खद्य सामग्री का उपयोग करें, जिससे कि हमारे वच्चे स्वस्थ्य रहें एवं गर्भवती महिलाओं में खून की कमी न हो पाए।
पोषण संवाद कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री महेष दोहरे, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति खरे तथा आॅगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।