पेड़ पर टंगी लाश को नहलाने का वीडियो सामने आया।
एसपी ने जांच के दिये आदेश ।
//सत्यम दुबे//
सानौधा(सागर)। सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर टंगी मिली अज्ञात लाश को पुलिस की मौजूदगी मे कुप्पे से पानी डालकर नहलाने का वीडियो सामने आया है।मामला साक्ष्य नष्ट करने का प्रतीत हो रहा है। पानी डाले जाने के बाद एफएसएल टीम ने शव की जांच से मना कर दिया था। एसपी अमित सांधी ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सानौधा के जंगल मे एक युवक की लाश पेड पर टंगी मिली। लाश काली पड़ चुकी थी। उसमें कीड़े लग गए थे।
मौके पर शाहपुर चौकी प्रभारी पुरूषोतम पटेल व सानौधा थाने के एएसआई हरिशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि एफएसएल टीम के आने मे देर हुई तो पुलिस ने शव पर लगे कीड़े धोने के लिए स्वीपर से पानी डलवा दिया।
इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया।
इनका कहना है कि....
शाहपुर चौकी प्रभारी श्री पटेल का कहना है कि ''मै बुहत बाद मे मौके पर पहुंचा था। साक्ष्य मिटाने का प्रयास नहीं हुआ।"''एफएसएल का इंतजार करना था। तथा इस संबंध में एसडीओपी को जांच करने को कहा गया है।"