Translate

रविवार, 7 जुलाई 2019

देशी कट्टा सहित पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

देशी कट्टा सहित पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।


//सत्यम दुबे//                

 

गढाकोटा(सागर)।  जिले के गढ़ाकोटा थाने मे शनिवार के दिन दो युवको पर अार्मस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के साथ एक देशी कट्टा जिसकी कीमत लगभग 5000 की जप्ती कर आरोपियो को जेल भेजा है।
थाना प्रभारी कमलेंद्र कलचुरी ने जानकारी देते हुई बताया कि शनिवार की दोपहर गुन्जोरा रोड पर इलाका भ्रमण के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया और पूछताछ की तो मोटरसाइकिल के पीछे बैठे बृजेंद्र पिता कुअरमन कुर्मी पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी मोटर नायक के पास से एक देशी कट्टा चालू हालत में मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया तथा थाना गढ़ाकोटा ले आई।
  जिसकी कीमत 5000 रुपए आंकी गई है साथ ही मोटरसाइकिल चला रहे भागीरथ पिता दुर्जन काछी पटेल निवासी पिपरिया को भी थाने ले आई जहां दोनों पर आम्स एक्ट के तहत धारा 25 एवं 20/30 के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।