रोजाना बढ़ रहे अस्पतालों में मरीज,यह है वजह।
ना पाउडर का छिड़काव,ना चली फॉगिंग मशीन।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। स्थानीय नगर घुवारा में इन दिनों निजी एवं शासकीय अस्पतालो में लगातार मरीजो की संख्या में इजाफा हो रहा है।कारण नगर में मच्छरों के यकायक प्रकोप बढ़ गया है। घुवारा नगर में 15 वार्डों में लगभग 20000 से ज्यादा लोग रहते है । साथ करीबन 2500 घर है।
लगभग 12 किलोमीटर के दायरे में फैले हुए नगर में इस साल एक भी फिनायल पाउडर का छिड़काव नही हुआ है।
जो अक्सर मच्छर मारने में लिये नालियों में छिड़का जाता है । जिस कारण नगर में मच्छरों के लार्वा से लगातार मच्छर बढ़ रहे है साथ हो जनसमुदाय भी बीमार हो रहे है ।।
वही इस साल एक भी बार फोंगिग मशीन भी नही चलाई गई है। जिस कारण से भी मच्छर बढ़ गए है ।
नगर पंचायत सीएमओ मीना कोरी नगर की व्यवस्थाओं से मुँह मोड़े हुई है।
नगर में जहां स्वच्छता का ढिंढोरा पीटा जा रहा है वही नगर की मुख्य नालियों सहित अन्य नालियां भरी बड़ी है साथ ही साफ सफाई नही हो रही है।
हर मुहल्ले के कचड़े के ढेर लगे है साथ ही खुले में लगातार लोग शौच जा रहे है जिस कारण से प्रदूषित माहौल होने से लगातार जन समुदाय बीमार हो रहे है ।।
वही इस संदर्भ में नगर के राकेश,सुरेश,अजय ने बताया कि नगर में ना ही पाउडर का नालियों में छिडक़ाब हो रहा है ना ही फॉग मशीन से राहत मिल रही है जिस कारण नगर वासी परेशान है।