नदी में कूदकर युवक ने दी जान,रेस्क्यू के बाद मिला शव।
//खिलान पटैल//
नोहटा(दमोह)। जिले दमोह के नोहटा थानांतर्गत नोहटा पुल से एक युवक ने नदी में कूदकर जान दे दी।युवक की पहचान दमोह के स्टेशन समीप रहने वाले प्रेम आलू बंडा वाले के बेटे मनीष बरोदिया (२८) के रूप में की गई।
युवक की बाइक व चप्पलें नोहटा पुल पर रखे होने के बाद पुलिस ने शंका के आधार पर नदी में अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू की थी। जिसमें शाम करीब ७ बजे के लगभग रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक का शव नदी से बरामद किया गया।
नदी में नोहटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी सहित अन्य पुलिस जवानों व ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर अज्ञात व्यक्ति की तलाश की। जिसमें युवक का शव देर शाम नदी से बरामद कर लिया गया।