अंर्तराज्य ALC के लिए छतरपुर से दो का हुआ चयन।
ब्यूरो छतरपुर। जुलाई माह में आगरा में एडवांस लीडरशिप कैम्प ए एल सी-2 का आयोजन एनसीसी डाइरेक्टरेट उत्तरप्रदेश,लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए 300 कैडेट व 10 ए एन ओ भाग लेंगे।
25 एम पी बटालियन छतरपुर के सीओ कर्नल एच सी पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैम्प में बटालियन का प्रतिनिधित्व करने के लिए शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर 2/25 से अंडर ऑफिसर मदन साहू पिता चिरौंजीलाल साहू तथा शासकीय गर्ल्स पी जी काॅलेज छतरपुर से कार्पोरल सपना अहिरवार पिता बड़ा अहिरवार का चयन किया गया है।
जिनको 14 जुलाई को आगरा के लिए रवाना किया जाएगा। जो कैम्प में 25 एम पी बटालियन छतरपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए एस एस बी इंटरव्यू,साहसी गतिविधियां,देश के सभी भागों से आए कैडिटो से मिलकर एकता एवं भाईचारे की भावना का विकास जैसे गुणों में पारंगतता हासिल करेंगे।
कैम्प का प्रतिनिधित्व करने जा रहे दोनों कैडिटो को बटालियन कमान अधिकारी कर्नल एच सी पाण्डेय सहित काॅलेज प्राचार्यों व ए एन ओ कैप्टन डाॅ आर पी कुम्हार और केयरटेकर डाॅ पूर्णिमा रावत ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
