Translate

बुधवार, 31 जुलाई 2019

कन्या विवाह योजना हुई वरदान साबित।

कन्या विवाह योजना हुई वरदान साबित।



ब्यूरो छतरपुर। प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिजावर विकासखण्ड के ग्राम ललगुवां निवासी संध्या विश्वकर्मा के लिए वरदान साबित हुई है।
मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मैयादीन विश्वकर्मा परिवार की सीमित आमदनी के कारण अपनी वयस्क पुत्री के विवाह के लिए चिंतित थे।
 एक दिन शासन की इस योजना के बारे में जानकारी लगने पर उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में सम्पर्क किया और जानकारी प्राप्त करने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ पुत्री के विवाह के लिए आवेदन दिया।
बिजावर के जटाशंकर धाम में 28 फरवरी 2019 को सामूहिक विवाह सम्मेलन में मैयादीन की 20 वर्षीया पुत्री संध्या का विवाह टीकमगढ़ जिले के भानपुर निवासी 24 वर्षीय राघवेन्द्र विश्वकर्मा के साथ हो गया।
 पुत्री के विवाह बंधन में बंधने के बाद मैयादीन की खुशी तब दोगुनी हो गई, जब पुत्री संध्या के मध्यांचल ग्रामीण बैंक बिजावर के बैंक खाते में 48 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मिली।
विवाह के बाद अब मैयादीन का परिवार खुश है और वर-वधु खुशहाल दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।