Translate

बुधवार, 31 जुलाई 2019

कलेक्टर ने 5100 पौधे लगाये जाने का रखा लक्ष्य।

कलेक्टर ने 5100 पौधे लगाये जाने का रखा लक्ष्य।


ग्रीन-सण्डे दिवस के रूप मे होगा पौधारोपण।

//खिलान पटैल//

ब्यूरो दमोह। आगामी रविवार 4 अगस्त को दमंयतीपुरम राजनगर तालाब के समीप हाऊसिंग बोर्ड की जमीन के सामने पहाड़ी पर 5100 पौधे लगाये जायेंगे, इस दिवस को ग्रीनसण्डे के रूप मे मनाया जायेगा।
 आज दोपहर 12 बजे से जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित विभिन्न सामाजसेवी और सामाजिक संगठनो, स्वयं सेवी सस्थाओं की बैठक जिला कलेक्टर तरूण राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
 उन्होने इस अभियान में जुडने सभी स्वयंसेवी संस्थाओ से आग्रह किया कि वे इस वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभायें, यह भी कहा कि जितनी तादात में संस्थाए-लोग जुडेंगे, हमें कार्य करने में आसानी होगी। श्री राठी ने संस्थाओ से आग्रह किया कि वे भी सोशल मीडिया के ग्रुप में यह मेसेज डालें। बैठक में सी.ई.ओ. जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा सहित विभिन्न सामाजिक और स्वयं सेवी तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
          कलेक्टर तरूण राठी ने कहा विभिन्न संस्थाओं-संगठनों ने तालाब गहरी करण और जीर्णोद्धार में अच्छा सहयोग दिया, इसके लिए सभी को धन्यवाद। उन्होने कहा आगामी रविवार को हम क्यों ना ग्रीनसंडे के रूप में मनाये। श्री राठी ने कहा 4 अगस्त को पहाडी में वृक्षारोपण का पहला चरण है, अभी पहाडी में 15 से 20 हजार पौधरोपण की झमता हैं। उन्होने कहा शहर के आप सब लोग आयेंगे तो पौध रोपण कार्यक्रम सार्थक हो जायेगा, यह भी कहा कि उक्त दिवस यहाँ पर 500 अधिकारी और कर्मचारी आकर पौधरोपण करेंगे हम चाहते है इस पौधरोपण में शहर के आप सभी की भागीदारी हो, उन्होने कहा कुछ और संस्थाए आगे आयें तो और भी अच्छा होगा। श्री राठी ने कहा अच्छा सहयोग फीडवेक पर आगे और प्लान कर कार्यक्रम रखें जायेंगे।
          कलेक्टर ने कहा वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रात: 6:30 बजे से 9 बजे तक रखा गया है। उन्होने संस्थाओं से आग्रह किया कि वे मिनीमम संख्या बता दें कि कितने सदस्य उनकी ओर से आयेंगे जिन्हे बैठक के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा नोट भी किया गया। श्री राठी ने कहा उक्त दिवस यदि तेज बारिश होने से कार्यक्रम के बारे में विचार किया जायेगा। उन्होने सभी से अपने-अपने वाहनो से पौधरोपण स्थल पहुँचने का आग्रह किया। यह भी कहा कि यहाँ पर पौधे, खाद् पानी आदि की व्यवस्था रहेगी, हमारी मंशा आप सबकी भागीदारी हो।
          इस अवसर पर सी.ई.ओ. जिला पंचायत डाँ गिरीश मिश्रा ने कहा 5100 पौधो का लगाने का लक्ष्य है वन और उद्यानिकी विभाग से पौधे मिल रहें है आप सब परिवार के साथ आयें वृक्षारोपण उत्सव की तरह मानाया और किया जायें। उन्होने कहा वृक्षारोपण के छोटे-छोटे कार्यक्रमों में कलेक्टर सर पहुँच जाते है, यह उनका पर्यावरण प्रेम को दर्शाता है। डॉ मिश्रा ने सभी संस्थाओ-संगठनो से पौधरोपण अभियान में जुडने का आग्रह किया । बैठक मे गायत्री परिवार ने 100 सदस्यो की सहभागिता, आर्टआफ लिविंग ने-51, टाईम्स कॉलेज-101, लॉइंस क्लब-30, व्यापारी महासंघ-51, वैश्य महासभा-50, अधिवक्ता संघ-21, जैन मिलन-महिला और युवा जैन मिलन-100, मुस्लिम समाज-50, कला संस्कृति युवा नाट¬ मंच-25, सिंधी समाज-25, स्पिक मैक संस्था-25, बैठक में इन संस्थाओं के पदाधिकरियो ने इस पुन्य कार्य पर अपने विचार भी रखें और व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी द्वारा मौजूद सभी के लिए बिस्किट और केले की व्यवस्था करने की बात कही। बैठक में आलोक सोनवलकर ने वृक्षारोपण के सबंध में अपनी बात रखते हुए कहा कि देर शाम को अल्प सूचना में आप सबने सहभागिता दी हम और भी संस्थाओं को सूचित नही कर पायें, सभी से सम्पर्क का प्रयास रहेगा। बैठक मे विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओ-संगठनों, अधिकवक्ता संघ सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।