Translate

रविवार, 21 जुलाई 2019

DIG ने थाना प्रभारियों की ली संयुक्त बैठक।

DIG ने थाना प्रभारियों की ली संयुक्त बैठक।

सर्वाधिक लांबित प्रकरणों को लेकर थाना प्रभारी बक्स्वाहा एवं भगवां को लगाई फटकार।


//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। डी आई जी अनिल माहेश्वरी एवं जिला एसपी तिलक सिंह संयुक्त रूप से पुलिस अनुभाग के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने थानों लंबित आपराधिक मामलों को आगमी समीचा बेठक के पूर्व अनिवार्य रूप से निपटा ले।
 इसमे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जाएगी नगर परिषद के सभाकक्ष में करीब दो घंटे बैठक चली इस बैठक मे अनुभाग के अंतर्गत आने बाले बड़ामलहरा भगवा बमनोरा बक्सवाहा बाजना गुलगंज थानों के प्रभारियो सहित उप थाना प्रभारी भी मोजूद रहे बेठक में ड़ीआईजी ने लंबित पड़े आपराधिक मामलों की थाना बार समीक्षा की जिसमे पाया कि बक्सवाहा एवं भगवा थाना में सबसे अधिक मामले लंबित है जिसमे इन थाना प्रभारियों को सख्त लहजे में अगली समीचा बेठक के पूर्व निपटाने के निर्देश दिये वही थाना बड़ामलहरा मे सबसे कम मामले लंबित पाए जाने पर डीआईजी द्वारा थाना प्रभारी की प्रशंसा की गई एवं दो हज़ार रुपये विभागीय पुरूस्कार की घोषणा की बेठक खत्म होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए डीआईजी ने बताया की लंबित पड़े मामलों के लिए राज्य शासन के निर्देश पर समूचे प्रदेश में पुराने पड़े लंबित अपराधों को निपटाने के लिए पुलिस विभाग सक्रिय है आपराधिक मामले में चालान देरी से प्रस्तुत होने पर अपराधी न्यायिक प्रक्रिया से बच रहते है समाज में कानून व्यबस्था को लेकर ठीक संदेश नही जाता समीक्षा बैठक में एस डी ओ पी आर आर साहू समस्त अनुविभाग के थाना प्रभारी उप थाना प्रभारी मौजूद रहे।