कमलनाथ सरकार के खिलाफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
कार्यकर्ताओं का आरोप सरकार वचन पत्र का नहीं कर रही है पालन।
//गगन सेन(सिटी रिपोर्टर)//
ब्यूरो दमोह। जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एक बार फिर लामबंद हो रही है. जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारे लगाए है।शिवराज सरकार से हताश हो चुकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अब कमलनाथ सरकार से भी हताश और निराश हो चली है. यही कारण है कि कमलनाथ सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में की जा रही कटौती के खिलाफ एक बार फिर भीषण गर्मी के दौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाए लामबंद होकर सड़कों पर उतर आई हैं. इनका मानना है कि कमलनाथ सरकार ने उनके साथ छल किया है. वचन पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करने का वादा कमलनाथ सरकार ने किया था. लेकिन कमलनाथ सरकार ने वचन पत्र का वचन तो पूरा नहीं किया, बल्कि उनका मानदेय कम करके उनको परेशान करने का काम कमलनाथ सरकार कर रही है. ऐसे हालात में भी लोग अब आंदोलन करने मजबूर हैं. अभी वे कमलनाथ सरकार को ज्ञापन सौंपकर उनका मानदेय यथावत रखे जाने तथा नियमितीकरण करने की मांग कर रही है. ऐसा ना होने पर वे आंदोलन करने मजबूर हो जाएगी।