Translate

शनिवार, 20 जुलाई 2019

मासूम बच्ची की कुएं में मिली लाश।

मासूम बच्ची की कुएं में मिली लाश।



//खिलान पटैल,गगन सेन//

ब्यूरो दमोह।  हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंन्तर्गत एक मासूम बच्ची की लाश कुंये में तैरते हुये पायी गयी जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक उपचार के लिये हिंडोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मोहन चक्रवर्ती वार्ड क्रमांक सात हिंडोरिया निवासी की पुत्री शीतल उम्र करीब 10 वर्ष की लाश कुएं में मिली है,सामुदायिक हिंडोरिया अस्पताल ले जाने के बाद शव को दमोह जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया जाएगा, जिसको हिंडोरिया अस्पताल से रवाना कर दिया गया है।
तथा इधर हिंडोरिया थाना प्रभारी विजय मिश्रा सहित पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी हुई है।