Translate

शनिवार, 20 जुलाई 2019

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में छतरपुर देश में अव्वल।

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में छतरपुर देश में अव्वल।


ब्यूरो छतरपुर। नीति आयोग ने देश के 115 आकांक्षी जिलों में 5 क्षेत्रों के 49 संकेतांकों के आधार पर आधारभूत रैंकिंग शुरू की है। इसमें स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेश और कौशल विकास एवं बुनियादी ढांचा शामिल है।
आयोग द्वारा गत दिनों मई 2019 माह की शिक्षा के क्षेत्र में जारी की गई डेल्टा रैंकिंग में छतरपुर जिला सम्पूर्ण देश में पहले स्थान पर रहा।
उल्लेखनीय है कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत 5 जनवरी 2018 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य उन जिलों में तेजी से बदलाव लाना है, जिन्होंने प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में तुलनात्मक रूप से कम प्रगति की है और वे अल्प विकसित जिलों के रूप में उभरकर सामने आए हैं, जिसके कारण संतुलित क्षेत्रीय विकास चुनौती बने हुए हैं।
कलेक्टर मोहित बुंदस के समन्वित प्रयासों और दूरदृष्टि से निश्चित ही भविष्य में भी छतरपुर जिला आकांक्षी जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी रहेगा।

यह है डेल्टा रैंकिंग।

भारत के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों में बुनियादी अवसंरचना के विकासात्मक क्षेत्रों में वृद्धिशील प्रगति दर्शाने के लिए डेल्टा रैंकिंग की शुरूआत की गई थी।
आयोग द्वारा जून 2018 में आकांक्षी जिलों की पहली डेल्टा रैंकिंग जारी की गई।