IG,DIG का औचक निरीक्षण,कंट्रोल रूम में हुई सामूहिक बैठक।
//गगन सेन(सिटी रिपोर्टर)//
ब्यूरो दमोह। सागर आईजी श्री सतीश चंद्र सक्सेना व डीआईजी श्री दीपक कुमार वर्मा ने दमोह पहुंचकर जबलपुर नाका स्थित कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के साथ जिले के थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में पेंडिंग पड़े कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए है।तथा अपराधों को कम करने के भी निर्देश दिए हैं, क्राइम संबंध में दी गई जानकारी के दौरान एफएसएल अधिकारी किरण सिंह, सीएसपी मुकेश अबिद्रा, एसडीओपी हटा कमल कुमार जैन, एसडीओपी पथरिया केबी उपाध्याय, एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया, हेमंत कुमार बरहैया, सिटी कोतवाली टीआई आरके गौतम, दमोह देहात थाना प्रभारी एच.आर. पांडे सहित जिले के थाना प्रभारी व और अन्य पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूदगी रही।