Translate

रविवार, 28 जुलाई 2019

आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित।



ब्यूरो छतरपुर। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने थाना ओरछा रोड के अपराध क्रमांक 258/18 धारा 363, 366(क), 376(2)(प), 120बी, 34 भादवि, 5द/6 पॉक्सो एक्ट के 3 आरोपियों रमेश अहिरवार तनय भगवानदास अहिरवार, भगवानदास अहिरवार और कपूरी अहिरवार पत्नि भगवानदास अहिरवार सभी निवासी ग्राम हतना-सतना थाना बमीठा की गिरफ्तारी पर 2500 रूपए का नकद पुरस्कार घोषित किया है।
इसी तरह थाना ओरछा रोड के अपराध क्रमांक 73/18 धारा 354, 323, 294, 506 भादवि के आरोपी बाबू अहिरवार तनय स्व. नारायण उर्फ पकिया अहिरवार (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम महेबा थाना ओरछा रोड की गिरफ्तारी पर 2500 रूपए का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने अथवा गिरफ्तारी की सूचना देने वाले व्यक्ति को नकद पुरस्कार मिलेगा।