फर्जी खाता खोल हड़प लिए पैसे,ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत।
//गगन सेन//
पथारिया(दमोह)। पथरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।मंगलवार को ग्राम ढूंढा बरखेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरपंच-सचिव द्वारा फर्जी खाता खोलकर मजदूरी की राशि निकालने की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि सरपंच सचिव के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास की मजदूरी के पैसे फर्जी का तक खोल कर दो साल पहले पूर्व निकाली गई।
लोगों को यह जानकारी भी नहीं हो सकी। वहीं कियोस्क बैंक के माध्यम से सरपंच-सचिव द्वारा अन्य राशि भी खाते में डाल कर निकालते दिए गए।
तथा जैसे:-ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो मामला सामने आया।
ग्राम के भागीरथ, बड़ी बहू, खेत सिंह लोधी, किशोरी, बारेलाल, हरपाल सिंह, मजबूत कोमल सिंह, हरिराम इंदर सिंह, हल्लू, रामकिशन, हिम्मत, नारायण सिंह, घनश्याम पिता सूर्य अहिरवार, के नाम से फर्जी खाते खोलकर सरपंच के द्वारा प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी निकाल ली गई।