Translate

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

लकड़ी माफियाओं का आतंक,वन परिक्षेत्र में वे-धड़क अवैध कटाई।

लकड़ी माफियाओं का आतंक,वन परिक्षेत्र में वे-धड़क अवैध कटाई।


//खिलान पटैल,गगन सेन(सिटी रिपोर्टर)//

तेन्दूंखेडा(दमोह)। जहां एक ओर मध्यप्रदेश सरकार जंगलों को हरा भरा बनाने के लिए पौधा रोपण करा रही है वही दमोह जिले तेन्दूखेड़ा वन परिक्षेत्र के चारों ओर जमकर हरे भरे पेड़ों की कटाई जी जा रही है।
 आपकों बता दें कि तेन्दूखेड़ा वन परिक्षेत्र की इमलीडोल और बारह वीट में दिन के और रात के समय लकड़ी माफियों द्वारा हरे भरे पेड़ो की अवैध कटाई की जा रही है।
 और इस दौरान वन विभाग के अधिकारी ध्यान देना भी जरुरी नहीं समझते हैं क्योंकि जिस जगह अवैध कटाई हुई है वह तेन्दूखेड़ा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आता है।
 सूचना पटल ना होने के कारण बीट की पुष्टि नहीं हो पा रही है जिस जगह पर पेड़ काटे गए हैं वह बारह और इमलीडोल मार्ग के बीचों बीच है जब जिम्मेदारों से बात की तो वह अपनी बीट का नही और दूसरे अधिकारियों की बीट का मामला बता रहे हैं जब इस संबंध में इमलीडोल सर्किल आफिसर गणेश श्रीवास्त ने बताया कि उनकी सर्किल में कटाई नही हुई है वही क्षेत्र के लोगों का कहना है वन विभाग की मिलीभगत से तेन्दूखेड़ा के जंगलों में अवैध कटाई की जा रही है वन विभाग के अधिकारी ध्यान देना भी जरुरी नहीं समझते हैं।