छतरपुर। होटल में मिली कर्मचारी की लाश।
//आशीष मिश्रा(सिटी रिपोर्टर)//
ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर शहर के थाना सिविल लाइन अंतर्गत पन्ना रोड में स्थित पॉश होटल ला कैपिटल में होटल के ही एक कर्मचारी की लाश मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात मिली इस लाश की पहचान होटल के कर्मचारी अरुण सिंह के रूप में हुई है।होटल के बेसमेंट 2 से यह लाश बरामद हुई यह कर्मचारी,3 दिन से लापता था। मृतक के कब्जे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है ,मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मौके पर एफएसएल अधिकारी और सिविल लाइन पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचा दिया है जहां आज बुधवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा।