इस दिशा में रोजगार के प्रमुख अवसर,छात्र जरूर दें ध्यान।
//आशीष मिश्रा(सिटी रिपोर्टर)//
ब्यूरो छत्तरपुर | शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए "वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसर" विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य एवं वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर डीपी शुक्ला ने की तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर एस.पी जैन, प्रोफेसर बी के अग्रवाल, प्रोफेसर ओ पी अरजरिया, ने मंच को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर जे पी शाक्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं | बैंकिंग, वित्त, शेयर बाजार, बीमा, पूंजी बाजार, वित्तीय नियोजन, इक्विटी अनुसंधान, लेखांकन, के क्षेत्र में विभिन्न लाभ पूर्ण व्यवसाय एवं रोजगार उपलब्ध है। प्रत्येक विद्यार्थी को इन क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के लिए यथासंभव प्रयास करना चाहिए।
प्रोफेसर एसपी जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को संपूर्ण ध्यान अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए।
विषय चयन के साथ पूर्ण तैयारी तथा बेहतर प्लानिंग करें।
व्यापार प्रबंधन में एमबीए, सी ए, सी एस, कॉस्ट एंड वर्क अकाउंटेंसी, के क्षेत्र में कॅरियर के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं. प्रोफ़ेसर बी के अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य के क्षेत्र में छात्रों को अपनी योग्यता शक्ति को पहचानना चाहिए साथ ही अपनी कमजोरियों का ध्यान रखते हुए अवसर की तलाश में जुट जाना चाहिए। वित्तीय सेवाओं, धन, बैंकिंग, कानून, विनियोग, कोषागार, ऋण जोखिम प्रबंधन, और बैंकिंग रणनीति में कॅरियर के अनेकों सुअवसर उपलब्ध हैं। प्रोफ़ेसर ओ पी अरजरिया ने कहा कि आज निजीकरण एवं शासकीय क्षेत्रों में रोजगार की अनेक संभावनाएं हैं। आपको उन संभावनाओं को तलाशना है। यदि हमारा लक्ष्य बड़ा है और प्रयत्न सार्थक है तो कॅरियर बेहतर परिणाम देगा। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर डीपी शुक्ला ने कहा कि आजकल व्यक्ति को उद्यमी बनना चाहिए। उद्यमी बनकर खुद रोजगार प्राप्त कर सकता है और दूसरों को रोजगार दे सकता है। वाणिज्य के क्षेत्र लेखांकन, वित्त, व्यापारिक अध्ययन, सांख्यिकी, कराधान, अर्थशास्त्र, विपणन, प्रबंधन, आंकड़े, कानून, कला, बीमा, शिक्षा, और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।
विद्यार्थियों को बेहतर प्लानिंग करके रोजगार के अवसरों को प्राप्त करना चाहिए।
इस अवसर पर मनीष कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, मनोज कुशवाहा, शंकर सिंह, प्रेम लाल पाल, मनोज कुमार प्रजापति, श्रेया रावत, नेहा विश्वकर्मा, अर्पिता नायक, शिवानी रैकवार, प्रगति रैकवार, आरती रैकवार, रिंकी अहिरवार, आस्था भट्ट, सूरज अहिरवार, ज्योति चौरसिया, सहित सैकड़ों विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्लेसमेंट अधिकारी प्रोफेसर एसके छारी ने किया और प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर जेपी शाक्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।