Translate

रविवार, 18 अगस्त 2019

नशामुक्ति के प्रति सक्रीय"छोटी बहू"की सिलेंडर फटने से दर्दनाक मौत।

नशामुक्ति के प्रति सक्रीय"छोटी बहू"की गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक मौत।


//खिलान पटेल//


ब्यूरो दमोह। नशा मुक्त समाज की स्थापना को लेकर गांव गांव में लालपट्टी धारी भाइयों के साथ अलख जगाने वाली महिला नेत्री पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी मंगोला सरपंच "छोटी बहू" अब इस दुनिया में नहीं रही। जिसने भी इस खबर को सुना सहसा भरोसा नहीं कर सका। लेकिन नियति के आगे किसी का बस नहीं चलता।
दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत मंगोला ग्राम पंचायत से सरपंच छोटी बहू रविवार सुबह अपने घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी अचानक धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने से वह पूरी तरह से झुलस गई परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव वापस लेकर जिला अस्पताल आ गए। जहा पुलिस ने आगे की कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़कर तथा लंबे समय से शक्तिपुत्र महाराज की आशीर्वाद और कृपा से नशाबंदी और मांसाहार के खिलाफ महिला नेत्री के तौर पर आवाज बुलंद करते हुए गांव गांव में अलख जगाने वाली "छोटी बहू" को पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जन चेतना शक्ति पार्टी ने पथरिया विधान सभा से अपना प्रत्याशी बनाया था विधानसभा चुनाव तो नहीं जीत सकी थी लेकिन उन्होंने तत्कालीन विधायक और भाजपा प्रत्याशी रहे लखन पटेल की जीत का गणित जरूर बिगाड़ दिया था। इनके पति दशरथ सिंह भी गले में हमेशा लालपट्टी धारण किए नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करने में अग्रणी रहे है। दशरथ सिंह के द्वारा पिछले वर्ष बटियागढ़ जनपद के एक भ्रष्ट सब इंजीनियर को लोकायुक्त के जरिए ट्रेप करा कर रिश्वत लेते हुए पकड़वाया गया था।
सरपंच छोटी बहू के आकस्मिक निधन की खबर से ग्रामीण जनों से लेकर नशा मुक्ति की मुहिम से जुड़े आम जनों के अलावा भगवती मानव कल्याण संगठन परिवार और भारतीय जन चेतना शक्ति पार्टी के लोग भी हतप्रभ है परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।