सांसद BD शर्मा का तूफानी दौरा।
//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो क्षेत्र के ग्रामों का दौरा किया एवं उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण भी करवाया खजुराहो सांसद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटा कर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया परंतु हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे देश के कुछ राजनेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने केंद्र की विभिन्न योजनाओं की भी जनता को जानकारी दी एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता भी दिलवाई, उन्होंने बमीठा,घूरा,पहाड़ी,गंज आदि गांव का दौरा किया उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया भाजपा नेता घासीराम पटेल सोनू नगरिया बमीठा पुष्पेंद्र अवस्थी देवीदीन पटेल राजा चतुर्वेदी राजीव बाजपेयी सचिन ताम्रकार मुकेश पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।