Translate

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में गणेश हुआ विसर्जन।

प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में गणेश हुआ विसर्जन।         


//जागे यादव//

 खजुराहो(छतरपुर)| खजुराहो सहित राजनगर और आसपास के ग्रामों में गणेश जी की मूर्ति श्रद्धालुओं द्वारा रखीं गई। तथा श्रद्धालुओं द्वारा लगातार विसर्जन पूर्व अनेकों कार्यक्रम किये गए थे|
 गणेश की की मूर्ति का विसर्जन ,राजनगर के श्रद्धालुओं द्वारा कुटने पोषक जलाशय में किया गया। राजनगर तहसील में अनुविभागीय अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े जो स्वम् महाराष्ट्र से हैं और महाराष्टीय परंपरा में ही गणेश जी की मूर्ति का रख कर उनका विसर्जन करना एक विशेष परंपरा है , उसी का पालन करते हुए उनके द्वारा तहसील प्रांगण में ही मिट्टी से निर्मित गणेश जी की मूर्ति रखी गई थी जिसमें प्रतिरात्रि कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे थे। उसी तरह से गणेश जी की मूर्ति का आज खजवा के चौडाखेरा धाम के पास कुटने डेम में गणेश जी मूर्ति को पूरे धार्मिक कार्यक्रम से विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन पूर्व सभी के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य , गुलाल लगा कर बाद में मूर्ति का विसर्जन किया। उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े , उनकी पत्नी श्रीमती राधिका वानखेड़े ,तहसीलदार वेदप्रकाश सिंह ,नायब तहसीलदार मृगेन्द्र बंदोपाध्याय, झाम सिंह,नीलू बाग़री ,एडवोकेट आरके उपाध्याय ,देवेंद्र सोनी, देवेंद्र खरे,नरेश शुक्ला ,आर के शुक्ला,खजवा सरपंच मोहनलाल अहिरवार, रामकिशुन पटेल,अस्सु बाबा , प्रवीण पटेरिया, मुन्ना अहिरवार, अंगत , योगेंद्र सिंह, लालजी तिवारी, लंकेश समेत अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे। 
साथ ही साथ प्रशासनिक एवं राजनगर थाना प्रभारी आर.पी. चौधरी द्वारा सभी मूर्ति विसर्जन की जगहों पर विशेष ध्यान रखा गया ताकि मूर्ति विसर्जन में कोई दुर्घटना घटित ना हो।