Translate

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

शहर में हर्षोल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन।

शहर में हर्षोल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन।


//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। देश एवं दुनिया के साथ -साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रथम पूज्य मंगलमूर्ति गणेश जी की प्रतिभाओं का गाजे बाजे के साथ हर्षोल्लास से शहर के विभिन्न तालाबों में विसर्जन किया गया। जहां मुख्य रूप से पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर भक्तों ने पूरे 10 दिनों तक पूजा अर्चना कर मनोकामना सिद्धि की कामना करते हैं, साथ ही मुख्य रूप से कम उम्र के बच्चों में गणेश स्थापना को लेकर काफी उत्साह होता हैं, जो स्कूल से आकर कुछ समय निकालकर साज सज्जा कर गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करते हैं।

विभिन्न 10 दिनों तक अलग अलग भोग के साथ की जाती हैं, भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना, साथ ही बड़े पंडालों में विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की अनोखी साज सज्जा लोगों को दूर दूर से भगवान गणेश जी की प्रतिमा देखने आकर्षित करती हैं।
गणेश विसर्जन के गौरण भव्य रूप से गांजे बाजे व अखाड़ों के साथ डीजे की धुन पर गणेश जी को अलविदा करते हुए " गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना" के नारों के साथ भगवान गणेश का विसर्जन किया।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा चाक चौबंद के साथ प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आई। जहां शहर के विभिन्न तालाबों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस एवं होमगार्ड जबान मौजूद रहे जिसमे मुख्य रूप से शहर की आस्था का केंद्र मां बड़ी देवी स्थित फुटेरा तालाब मे विभिन्न प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया। जहां मौके पर एसडीएम रविन्द्र चौकसे, सीएसओ मुकेश अबिद्रा, सीएमओ कपिल खरे, प्लाटून कमांडर प्राची दुबे एवं विभिन्न होमगार्ड जवान पुलिस प्रशासन व सफाई कर्मियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न तालाबों में भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।