Translate

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

धरे गये दो स्थाई वारंटी।

धरे गये दो स्थाई वारंटी।


//नरेंद्र अहिरवार, खिलान पटेल//

 ब्यूरो दमोह। विगत दिनांक 18 सितंबर की रात्रि सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर 2 स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर धार जिले के पीथमपुर से थाना पुलिस को दमोह बुलाकर पुलिस हवाले किए थे।
पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के निर्देश पर लगातार स्थाई वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थाई वारंटी आरोपी रवि उर्फ गुड्डू पिता रमेश असाटी व बबलू उर्फ संदीप जैन असाटी वार्ड दमोह पर पीथमपुर थाना जिला धार में धारा 394, 411 ताहसील न्यायालय द्वारा जारी किए गए।
 स्थाई वारंटी आरोपियों को कोतवाली टीआई एच.आर. के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार किए थे, इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सब इंस्पेक्टर मनोज यादव, प्रधान आरक्षक 636 संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक मनीष यादव, प्रधान आरक्षक हरिचरण गर्ग, आरक्षक 777 प्रदीप,आरक्षक 163 पंकज, 242 राजेश ठाकुर, आरक्षक 06 आकाश पाठक का विशेष योगदान रहा।