दो टैक्सी की आमने-सामने से हुई भिड़ंत।
//अभिनय तिवारी//
ब्यूरो छतरपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढडारी समीप दो टैक्सी आमने-सामने से भिड़ गयी जिसमे करीब चार लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी मे पता चला कि टैक्सी छतरपुर शादी का सामान लेकर जा रही थी तभी ढडारी गांव के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ऐम्बुलेंस 108 की मदद से घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।