पोषण-जगरूकता में बालिकाओं ने दिखाई प्रथमिकता।
//प्रदीप विश्वकर्मा//
बकस्वाहा(छतरपुर)। पोषण अभियान के तहत यहां की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 , 4 , 5 , 6 , 11 एवं 12 ने संयुक्त रूप से एनीमिया तथा किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार शिक्षा और सही उम्र में विवाह की जानकारी को लेकर पोषण रैली से संदेश दिया ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किशोरी बालिकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि किशोरावस्था 10 से 19 वर्ष मे पोषण का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है , किशोरावस्था में संतुलित एवं आयरन युक्त भोजन के साथ साथ नियमित आयरन एवं फॉलिक एसिड की गोली लेना चाहिए , किशोरावस्था में होने वाले कुपोषण जीवन के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
किशोरियों को बताया कि किशोरावस्था में संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने से किशोरी स्वस्थ रहेगी , अच्छे पोषण के लिए उसे प्रतिदिन घर पर बने भोजन में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ लेना चाहिए जैसे हरी पत्तेदार एवं अन्य सब्जियां अनाज दालें मौसमी फल खास करके पीले केसरी फल खट्टे फल दूध और दूध से बने दही मट्ठा तेल इत्यादि । पोषण रैली के दौरान थाना प्रभारी आर.एन. दुबे ने भी पोषण के संबंध में एवं अन्य कानूनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी ।
इस पोषण रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुन जैन , रामवती नापित , राखी ताम्रकार , रेनू खरे , मनीषा जैन , शशिप्रभा जैन सहित सहायिका प्रभा तिवारी , सविता जैन , शारदा यादव , ज्योति रैकवार , चतरा बाई , नर्मदा यादव , मीना पटेल , ललिता आदिवासी तथा किशोरी बालिकाये सम्मिलित रहीं ।