हे...नाथ - अब दो हमारा साथ।
रुष्ट-किसानों ने मांगे पूर्ण ना होने पर हड़ताल की दी चेतावनी।
//रूपेश जैन,प्रदीप विश्वकर्मा//
बक्सवाहा(छतरपुर)। जिले की बकस्वाहा में सर्वाधिक लगातार बारिश होने से क्षेत्र मैं खेतों की खड़ी उडद मूंग आदि की फसले पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है जिस संबंध में क्षेत्र के जवाहर सिंह,घनश्याम लोधी, महेंद्र सिंह,गज्जू भाई, देशरानी,दयाराम,रामनारायण, मुलु सेन, चंदू, मंगल सिंह गंधर्व,नन्हे भाई सहित सैकड़ों किसानों ने समाजसेवी मनीष जैन के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।।छतरपुर जिले के बकस्वाहा में लगातार बारिश होने से क्षेत्र के लगभग 121 गांव अतिवृष्टि की चपेट में आ चुके है और खेत में लगी उड़द, मूंग की फसल पूर्णता खराब हो चुकी है किसानो ने जुताई बुबाई और निदाई सहित दिन रात कड़ी मेहनत करके कर्ज लेकर फसल तैयार की।
तथा किसानों को बड़ी आस थी कि इस बार अच्छी फसल से सारे दुर्दिन ठीक हो जायेगे। परंतु अतिब्रष्टि से खराब हुई फसलो को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।
बही शासन के निर्देशों अनुसार तहसील के सभी पटवारियों को किसानों के खेत पर जाकर सर्वे भी करना था। लेकिन आज दिनांक तक कोई भी पटवारी किसी भी किसान के पास सर्वे करने नहीं पहुंचा है।
न ही किसी जनप्रतिनिधियों ने किसानों की सुध ली जिससे किसानों मैं आक्रोश व्याप्त है किसानों का कहना है कि अतिवृष्टि से जो हमारी उड़द मूंग की फसल 100% खराब हो चुकी है शासन प्रशासन से आग्रह करते हैं कि सभी ग्राम पंचायतों की फसलों का सर्वे कराकर उन्हें अतिवृष्टि से जो फसल खराब हुई है। उस फसल का शीघ्र से शीघ्र उचित सर्वे कर परेशान किसानों का मुआवजा दिलाया जाए किसानों ने यह भी कहा है कि अगर समय पर सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिलवाए गया तो हम सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों हड़ताल एवं धरने पर बैठने पर वाध्य होगे।