Translate

रविवार, 6 अक्टूबर 2019

करीब 3 हजार भक्तो ने ग्रहण किया माता का प्रसाद।

करीब 3 हजार भक्तो ने ग्रहण किया माता का प्रसाद।


//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह। बुन्देलखण्ड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के प्रति नवरात्र में नगर कन्याभोज का आयोजन बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में सप्तमी को आयोजित किया जाता है जो माँ बड़ी देवी को प्रसाद चढ़ाने के बाद कन्याभोज प्रारंभ हुआ सुबह 8 में से प्रारंभ हुआ भोज में करीब 3000 से अधिक कन्याओं माताओं एवं माँ के भक्ति ने माँ का प्रसाद ग्रहण किया। संगठन के शीतल रजक के बताया कि हमारे संगठन के द्वारा हर नवरात्र में बड़ी देवी में नगर कन्याभोज कराया जाता है जो निरंतर 10 वर्षों से चल रहा है और आगे भी माँ की कृपा से आयोजित होते रहेंगे। जिलाध्यक्ष विक्रम बौद्ध ने कहा कि हमारा संगठन हर क्षेत्र में अपना योगदान देता है चाहे वह किसी धर्म से हो सभी मे अपनी सहभागिता निभाता है नगर अध्यक्ष राजकुमार रैकवार ने बताया कि हमारे संगठन का उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी को धर्म की जानकारी हो उसकी क्रम में कन्याभोज भी कराया जाता है जिस उद्देश्य को लेकर संगठन का निर्माण किया गया था वह आज भी जारी है और आगे भी निरन्तर जारी रहेगा हर धार्मिक, सामाजिक कार्य निरन्तर किये जा रहे है और हर वर्ग के लोग संगठन से जुड़कर समाजसेवा के कार्य मे अपनी सहभागिता दे रहे है नगर सचिव निर्मल राठौर ने कहा है कि संगठन के सभी सदस्यों के द्वारा मां जगदंबा के आशीर्वाद से हर नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर की सभी कन्याओं एवं माता बहनों को भोजन करा कर धर्म लाभ अर्जित करते हैं कहते है कि भूखे को भोजन खिलाना मानव धर्म सबसे बड़ा पुण्य का काम है कार्यक्रम को सफल अनुराग गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास सोनी चन्दू, संदीप राजपूत, रामदीन पटेल, प्रेरित भारती, बी.के.तिवारी, रूपेश अग्रवाल, कुलदीप तिवारी, सुनील सिंघई, निर्मल राठौर, रितिक सोनी, केशव सिंह राजपूत, रामरतन राज, रत्नेश सुमन, पंकज सेन, कुंदन साहू, डॉ. कुणाल जैन, संकेत सोनी, अंकित नामदेव, रितिक राजपूत, सौरभ साहू, अरविंद परस्ते, दिलीप राय, विपिन ठाकुर, पवन विशवकर्मा, अजय यादव, सौरभ विश्वकर्मा, देवेश तिवारी, नीलेश दुबे, गणेश पटेल, पप्पू असाटी, उत्तम चैरसिया, विजय राजपूत, दीपेश चक्रवर्ती, उमेश चक्रवर्ती, नीतेश नामदेव, पवन विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा की उपस्थिति रही।