बैल का मांस काटते हुये 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। शहर में आए दिन जहां सड़कों पर आबरा मवेशियों के दौड़ने से जहां आम नागरिक अपनी जान गवां रहे हैं, तो दूसरी ओर आवारा मवेशियों को काट कर बेचने वाले भी अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय हैं। यही कारण है कि स्थानीय कसाई मंडी में उत्पन्न जोरदार बदबू से स्थानीय लोगों का जीना तो दूभर है ही लेकिन कई दंडात्मक कार्यवाहीयां पुलिस प्रशासन के द्वारा किए जाने के बाद भी माबेसियों के माश का व्यापार करने बालों को पुलिस प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं जो दिन दहाड़े मवेशियों को अपना शिकार बना रहे है।ऐसा ही आज हुआ जब कोतवाली पुलिस के लिए मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की स्थानीय कसाई मंडी में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को काटा जा रहा है। जिसके बाद उक्त घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई एच आर पांडे ने एक पुलिस टीम को तत्काल घटना स्थल पर भेजा जहां पर देखा गया कि 5 आरोपी क्रूरता पूर्वक बैल को काट रहे थें। जिन्हे घेरा बंदी कर पकड़ने में 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है तो वहीं दूसरी ओर मुख्य 3 आरोपी बसाहट का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।
कोतवाली टी आई एच आर पांडे ने बताया कि घटना स्थल से बैल का कटा हुआ मास, मास काटने में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए हैं साथ ही घटना स्थल से बैल का मास काटते हुए दो आरोपियों आफताफ उर्फ गफाला पिता सम्मू कुरैशी उम्र 19 वर्ष, दूसरा आरोपी छोटू उर्फ सलीम पिता रहीम कुरैशी उम्र 19 वर्ष को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
साथ ही पकड़े गए आरोपी हिकमत अमली से सघन पूछताछ की गई तो उसने अन्य 3 फरार आरोपियों के नाम क्रमशः डूंठा पिता रियाज परोचे उम्र 50 वर्ष, दूसरा आरोपी शेख जुम्मन, तीसरा साटा उर्फ साईन पिता मुन्ना गंडफट कुरैशी उम्र 35 वर्ष बताया गया हैं।
जिसमे विभिन्न आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में अपराध क्रमांक 718/19 धारा 4/9 गौवंश वध प्रति. अधि. 11 ठ पशु क्रूरता अधिनियम के तरह विभिन्न आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। उक्त घटना में कोतवाली पुलिस टीम में कोतवाली टी आई एच आर पांडे उप निरीक्षक शुभम शर्मा, आरक्षक राम पाठक, आरक्षक घनश्याम, आरक्षक सूर्यकांत एवं चालक आकाश पाठक का महत्व पूर्ण योगदान रहा। जिन्हे पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही दमोह पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में जिले भर में माश के चल रहे अवैध व्यापार को खत्म किए जाने का क्रम लगातार जारी हैं।