Translate

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019

किसानों के नुकसान की जल्द हो भरपाई,मुख्य सचिव से मुलाक़ात कर सीएम के नाम ज्ञापन।

किसानों के नुकसान की जल्द हो भरपाई।


//गगन सेन//

पथरिया(दमोह)। जिले की तेज तर्राट विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार ने भोपाल में एसआर मोहंती मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन से  मुलाकात की एवं पथरिया विधानसभा व जिले के ग्रामों में अतिवृष्टि से उड़द मूंग सोयाबीन एवं वर्षा कालीन सभी फसलों में हुए नुकसान की भरपाई हेतु 100%  मुआवजा राशि वितरण कराने के लिए आवश्यक सर्वेक्षण तत्काल प्रारंभ कराने एवं राशि शीघ्र अति शीघ्र किसानों तक विशेष सहयोग पहुंचाने हेतु चर्चा की गई।
 जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए माननीय मुख्य सचिव द्वारा प्रमुख सचिव राजस्व, कृषि एवं जिले के कलेक्टर को इस संबंध में तत्काल निर्देश दिए।


● हमसे जुड़ने तथा विज्ञापन के लिए संपर्क- कार्यालय बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज, मेला ग्राउंड डाकखाना रोड छतरपुर, मोबाइल 7247230761