बापू को किया याद तो वही "ई-नगर पालिका सिटीजन" ऐप की भी दी गई जानकारी।
//रूपेश जैन,प्रदीप विश्वकर्मा//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बुधवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के तिलक समारोह एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में आयोजन किया गया जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों ने गांधीजी को माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बन्ना पहुंचे तो वही कार्यक्रम की अदयक्षता मुलायम फट्टा ने की तो अधिकारियों में परिषद cmo लखन लाल पाठक,हेमलता ठाकुर के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
तो वही इसी दौरान नगरीय प्रशासन एवं आवास विकास के कार्यक्रम शहर सरकार आपके द्वार के आयोजन का प्रारंभ किया गया जिसमें लोगों को ई नगर पालिका सिटीजन ऐप के बारे में समझाया गया जो 02 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें नगर के विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर लोगों को e-nagarpalika सिटीजन ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके उपयोग करने के फायदे के बारे में समझाया जाएगा।
तथा इसी दौरान स्वच्छता अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान एवं पूर्ण रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगाई जाएगी लोगों को स्वच्छता मिशन 2019 20 के तहत जागरूक किया जाएगा एवं समस्त वार्डों की साफ-सफाई नालियों की साफ-सफाई दवाई छिड़काव लोगों को गीला सूखा कचड़ा प्रथक प्रथक हरे एवं नीले डस्टबिन मैं डालने के लिए जागरूक किया जाएगा जिसमें नगर परिषद के सफाई मित्र कर्मचारी अधिकारी शहर मित्र एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
