Translate

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

करवा चौथ पर अपना रक्त देकर गर्भवती महिला की बचाई जान।

करवा चौथ पर अपना रक्त देकर गर्भवती महिला की बचाई जान।


//रूपेश जैन (7247230761)//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  एक और जहां पूरा देश करवा चौथ के त्यौहार पर चांद का दीदार करने में मस्त था। वहीं दूसरी ओर बक्सवाहा जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक यंत्री बी एस वर्मा करवा चौथ जैसे महत्वपूर्ण पर्व को छोड़कर जिला चिकित्सालय दमोह में धन्नो आदिवासी निवासी केरबारा को रक्त देकर मानवता का फर्ज अदा कर रहे थे।
 18 अक्टूबर को बकस्वाहा जनपद क्षेत्र की गरीब परिवार नयन गुजर-बसर करने वाली धन्नो आदिवासी पति प्रमोद आदिवासी निवासी कैरवारा गर्भवती होने से पेट में ज्यादा दर्द होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा पहुंची वहां डॉक्टरों ने खून की कमी बताई।
 और बी पॉजिटिव ग्रुप बताया पति प्रमोद आदिवासी परेशान हो गया कि वह रक्त की व्यवस्था कहां से करेगा। इसके लिए सहयोगिनी सुपरवाइजर रजनी अहिरवार से प्रमोद आदिवासी ने संपर्क किया। रजनी अहिरवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ श्री लोधी से रक्त दिलाने के संबंध में चर्चा की लाखन सिंह लोधी ने समाजसेवी मनीष जैन का मोबाइल नंबर रजनी अहिरवार को दिया और कहा के समाजसेवी मनीष जैन एक ग्रुप के माध्यम से लोगों को रक्त दिलाने में सदैव तत्पर रहते हैं।
तत्काल ही रजनी अहिरवार ने समाजसेवी मनीष जैन से मोबाइल पर संपर्क किया। और रक्त दिलाने की बात कही समाजसेवी मनीष जैन ने समस्त ग्रुपों में बी पॉजिटिव ग्रुप की आवश्यकता से संबंधित मैसेज पोस्ट किए तब तुरंत ही जनपद पंचायत में पदस्थ श्री भवानी शंकर वर्मा ने अपनी स्वीकृति प्रदान की और भवानी शंकर वर्मा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर अन्नू आदिवासी को तुरंत रक्तदान किया।
 और धन्नो आदिवासी जान बच सकी। क्षेत्र के सभी लोगों ने श्री भवानी शंकर वर्मा के इस नेक कार्य के भूरी भूरी प्रशंसा की है।