Translate

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

कमलनाथ सरकार ने चुनाव प्रणाली बदलकर की हत्या: श्री मलैया।

कमलनाथ सरकार ने चुनाव प्रणाली बदलकर की हत्या: श्री मलैया।


कमलनाथ सरकार के नगरीय निकायों के संभावित परिसीमन के विरोध में भाजपा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान।

//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। आगामी नगरीय निकाय चुनाव आने को लेकर धन बल एवं बाहुबल धनी अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं तो वही आगामी नगरीय निकाय चुनाव में बदली गई कार्य प्रणाली को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दमोह मे कमलनाथ सरकार के द्वारा संभावित नगरीय निकायों के परिसीमन के विरोध दर्ज कराने पर दमोह नगरपालिका के समस्त भाजपा पार्षदो की कामकाजी आवश्यक बैठक दिनांक 17 अक्तूबर को बुलाई गई।
        जिसमें मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता  जयंत मलैया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा नगर निगम में महापौर तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद में अध्यक्ष की चुनाव प्रणाली को बदलकर लोकतंत्र पर कुठाराघात हमला कर लोकतंत्र की हत्या की गई है उन्होंने नगरी निकाय के संभागीय परिसीमन के विरोध में प्रदेश के साथ दमोह मे भी जन जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदेश की कमलनाथ सरकार का विरोध किया जावेगा।
              भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संभावित परिसीमन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा एवं 21 अक्टूबर को जन हस्ताक्षरित ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपा जाएगा साथ ही उन्होंने कहा है कि इस जन आंदोलन के माध्यम से अध्यादेश को वापस लेने का अनुरोध किया जाएगा।
      भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार जन भावनाओं के साथ कुठाराघात कर रही है जिस प्रकार से जो संभावित नगरी निकाय परिसीमन का अध्यादेश लाया गया है इस अध्यादेश की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं उन्होंने कहा है कि यदि कमलनाथ सरकार जनहित याचिका नहीं करेगी अध्यादेश को वापस नहीं लेगी तो हम प्रदेश की कमलनाथ सरकार की ईट से ईट बजा देंगे।
          इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयंत मलैया,भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव,भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री,संतोष सहित,नीलेश सिंघई,नपा उपाध्यक्ष नंदू ठाकुर,श्रेयांश लहरी,केदारनाथ शर्मा,अजय यादव,लखन रोहित,नितिन चौरसिया,रूपेश रजक,विजय जैन,विवेक अग्रवाल,अमित त्यागी,कृष्णा राज,विकास गुप्ता,पूजा राज,इकबाल खान,विक्की ठाकुर,शादाब खान,रवि सिंघई,उमाशंकर पटेल,संजू यादव की विशेष रूप से गरिमामयी मौजूदगी रही।