Translate

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश।

रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश।


//रितिक सोनी//
 नौगांव(छतरपुर)। नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ की जागरूकता रैली निकाली गई।
जिसमें स्कूल के बच्चे और टीचर उपस्थित रहे और यह सरस्वती स्कूल से होकर कोठी चौराहा होती हुई हाई सेकेंडरी चौराहे से बंटा सेठ चौराहा होती हुई वापस विद्यालय आई जिसमें स्कूल के प्राचार्य श्री धीरज श्रीवास्तव जी ने बताया कि यह रैली नगर के मुख्य मार्गो में जागरूकता संदेश फैलाते हुये करीब 1:00 बजे वापस स्कूल आएगी।
इस दौरान इस रैली में स्कूल के शिक्षक रामकिशोर सचान, श्याम बिहारी पाठक, ज्ञान रिछारिया, विद्यालय के प्राचार्य श्री धीरज श्रीवास्तव सहित अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रही।