Translate

बुधवार, 13 नवंबर 2019

लाखों की चोरियों का हुआ खुलासा,आरोपी पहुंचे जेल।

लाखों की चोरियों का हुआ खुलासा,आरोपी पहुंचे जेल।


//नरेंद्र अहिरवार//


दमोह । बुधवार को कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए। तीन बडी चोरियों का खुलासा कर माल बरामद करने के साथ ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण जिला दमोह में हुई चोरियो के मामले धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अति. पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था।
 जिसमे मुख्य रूप से आपराधिक मामलों में आरोपियों को पकड़ने व माल बरामद करने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी एच आर पान्डेय के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया था। इसी दौरान दि . 13 / 11 / 19 को थाना कोतवाली दमोह के अप क्र. 582 / 19 धारा 457, 380 ता . हि . में आरोपी संजू जाटव को गिरफ्तार कर आरोपी से एक हार जिसकी कीमत 25 हजार रूपये आंकी गई हैं। साथ ही अप क्र 744 / 19 धारा 457, 380 ता. हि. में आरोपी नितिन पहाडी एवं संजू जाटव को गिरफ्तार कर एक सिलेंडर, एक  12000 हजार रूपये कीमती एलसीडी टीवी एवं अप क्र 806 / 19 धारा 457 , 380 ता. हि. में आरोपी नितिन पहाडी एवं शिभव जाटव को गिरफ्तार कर 12 कैमरा कीमती तीन लाख रूपये के जप्त किये गये आरोपियो ।
 को न्यायालय पेश किया गया । उपरोक्त कार्य में निरीक्षक एच आर पान्डेय उनि आर. ए. पान्डेय सउनि पूर्णानंद मिश्रा, मनीष, महेश, संजय, सूर्यकांत, आरक्षक चालक  आकाश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।