Translate

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

बाल दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों में खास कार्यक्रम हुये आयोजित।

बाल दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों में खास कार्यक्रम हुये आयोजित।


//जसवंत सिंह यादव//

बिजावर(छतरपुर)। गुरुवार को परियोजना महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल रंग का आयोजन जानकी निवास में  बाल रंग मेले का आयोजन किया गया।
 परियोजना स्तर के साथ साथ प्रत्येक आगनवाड़ी क्रेंद्र में बाल दिवस का आयोजन किया गया।
बाल रंग मेले का आयोजन नगर पंचायत बिजावर की स्थानीय आगनवाड़ी क्रेन्द्रों के 03 से 06 वर्ष के बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ बुलाया गया।संचालनालय स्तर से दिए गए निर्देशानुसार बिभिन्न गतिविधियों जैसे ड्राईंग पेन्टिंग ग्रीटिंग कार्ड और मिट्टी के खिलौने आदि की प्रदर्शनी भी लगायी गयी! बच्चो को लघु फ़िल्म भी दिखाई गई ! परियोजना स्तरीय बाल रंग के कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चो ने भाग लिया! अलग अलग प्रतिभागियों में बच्चों को प्रथम ,द्वितीय, तृतीय पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया! बाल रंग मेले के कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार बागरी श्रीमती काशीबाई कुशवाहा वार्ड नं 01 पार्षद बिजावर , भोपाल से आये वर्ल्ड बैंक के नरेश जी विपिन जी स्थानीय सुपरबाईजर श्रीमती स्मिता वर्मा एवम बच्चो के माता पिता शामिल हुए! कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया।