//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। आज सुबह एनएच 39 हाइवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक टेक्सी ने पीछे से एक ट्रक में टक्कर मार दी।
मृतकों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
हादसे के समय टेक्सी छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जा रही थी। टक्कर टेक्सी (UP 95 AT 2421) और ट्रक (PB 13 BB 6479) के बीच हुई। टेक्सी में क्षमता से चार गुना अधिक सवारियां थीं।
यह हादसा कदारी के पास आज सुबह 5 बजे हुआ। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल, छतरपुर भेजा गया।
