विधायक तीर्थ दर्शन यात्रा का पहला जत्था स्पेशल बस द्वारा रवाना।
विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। विधायक तीर्थ दर्शन यात्रा का पहला जत्था स्पेशल बस द्वारा बरमान घाट नर्मदा स्नान के लिए विधायक दमोह राहुल सिंह के नेतृत्व में साईं मंदिर बकोली चौक दमोह से हरी झंडी दिखाकर रवाना रवाना किया गया।इस अवसर पर विधायक राहुल सिंह ने कहा मॉं नर्मदा की कृपा और मेरी आस्था जो माँ से जुडी है एवं सभी श्रद्धालुओ की आस्था से यह विधायक तीर्थदर्शन यात्रा का शुभांरभ किया गया हैं। उन्होने कहा हर अमावस्या और पूर्णिमा के दिन दमोह विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओ को बस से रवाना किया जायेगा। यात्रा मे बस बारी-बारी से एक बार माँ नर्मदा, मैहर और रानगिर के लिए बस भेजी जायेगी। विधायक ने कहा मेरा प्रयास है माँ की कृपा से एक समृद्धशाली, खुशहाल और स्वच्छ दमोह की कमाना कर वहा से लोटेगें। इस उदृदेश्य और लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए आज से विधायक तीर्थदर्शन यात्रा का पहला जथा माँ नर्मदा बरमानघाट के लिए दमोह से रवाना किया गया है।
विधायक राहुल सिंह ने कहा कि जैसा कि मैने विधानसभा चुनाव मे कहा था हर वो सम्भव प्रयास मेरे द्वारा किये जायेगें जो आपको ईश्वर की आस्था, आराधना एवं आध्यात्म की तरफ लेकर जायेगें।
ज्ञात हो कि इस उददेश्य को लेकर माँ नर्मदा की प्रेरणा से पूरे प्रदेश से ऐसे पहले विधायक होगें जिन्होने एक ऐसा प्रयास कर विधायक तीर्थदर्शन यात्रा शुरू की हैं। उन्होने कहा निश्चित तौर पर इस यात्रा से लौटने के बाद आपके घर, परिवार एंव बच्चों मे एक बदलाव आयेगा और एक नया सफलता का मार्ग आज के बाद प्रस्सत होगा। उन्होने कहा जब तक मै इस क्षेत्र का विधायक रहूँगा तब तक निरंतर यह कार्य चलता रहेगा, इस यात्रा की सभी श्रद्धालुओ को बधाई और शुभकामनाए दी।
इस मौके पर यशपाल ठाकुर, राजा रौतेला, रमेश राठौर, सतीश नायक, पवन गुप्ता, दीपक मिश्रा, गौरव राय, चंदन ताम्रकार, दिनेश रैकवार, भागीरथ पटेल, पप्पू कसोटिया, झुन्नीलाल पटेल, डब्बू महराज, कृष्णा पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति रही।
