मासूम की हत्या पर लोगों ने किया सड़क पर चक्काजाम,निष्पक्ष जांच का भरोसा।
//मनीष सम्राट, विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर में क्राईम की घटना लगातार बढ़ता ही जा रही है ऐसा एक ओर मामला चौकी घुवारा का है जहां पर अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ।बार्ड नं-13मै रहने बाला सुरेंद्र साहू पिता ग्यादीन साहू निवासी घुवारा दो दिन पहले भाड़े के लिए पिकप लेकर चला गया ।
लेकिन शुक्रवार के दिन सुरेन्द्र का शव बल्देवगढ़ की जंगल में मिला शिनाक्त करने पर थाना प्रभारी बलदेवगढ़ ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया लेकिन हत्या का खुलासा करने के लिए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सुवह से ही चक्काजाम कर दिया।
जिसकी जानकारी आला अधिकारियों को लगने पर मौके पर पहुंचे तथा लोगों को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया मौके पर तहसीलदार श्री पौसाम तथा भगवा थाना प्रभारी सौरव त्रिपाठी ने दो दिन काअल्टीमेटम दिया तथा अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।