छात्र/छात्राओं ने NSUI के माध्यम से सौपा ज्ञापन।
बक्सवाहा(छतरपुर)। मंगलवार को जिले के महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों के बीएससी संकाय के स्पेशल ATKT के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
जिसमें बक्सवाहा नगर में संचालित शासकीय नवीन महाविद्यालय के भी अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का स्पेशल ATKT का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। लेकिन परीक्षा परिणाम के नतीजे देखने के बाद अधिकांश छात्र/छात्राओं होश उड़ गए हैं, छात्र/छात्राओं का कहना है कि इतनी मेहनत करने तथा परीक्षा में दो से तीन सप्लीमेंटी कॉपी लगाने के बाद भी बीएससी के सेमेस्टर प्रथम,पंचम व षष्टम का परीक्षा परिणाम असंतुष्टजनक आया है। जिसमे बीएससी के षष्टम सेमेस्टर में परीक्षा देने वाले करीब 32 छात्रों में से लगभग 31 छात्र/छात्राओं को परीक्षा में अनुउत्तीर्ण किया गया है जिसको लेकर जब नाराज छात्र/छात्राओं ने छात्रसंघ के सचिव रूपेश जैन के समक्ष बात रखी तो उन्होंने छात्रों की इस समस्या को समझ कर मामले को संज्ञान में लेते हुए महाविद्यालय छात्रसंघ व ब्लॉक NSUI के माध्यम से महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ वी के अग्रवाल के माध्यम से इस संबंध में जल्द से जल्द उचित जांच कराने की बात कही तथा अगर जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष चौरसिया कार्यवाहक NSUI ब्लॉक अध्यक्ष,छात्रसंघ सचिव रूपेश जैन के अलावा शिवराम आठ्या,राजा तिवारी,आनंद नामदेव,कृष्णकांत तिवारी,सोनू कुशवाहा,पंकज तिवारी,अमरजीत कुशवाहा, पूजा चौरसिया,रचना चौरसिया सहित अन्य बड़ी संख्या में छात्र/छात्राये उपस्थित रही।