कैंडिल मार्च निकाल कर जताया विरोध।
//नरेंद्र अहिरवार//
हटा(दमोह)। नगर में युवाओं ने मौन रहकर कैंडल मार्च निकाला तथा प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया।हैदराबाद में हुए प्रियंका रेड्डी हत्याकांड के संबंध में युवाओं ने हटा में चंडी जी के सामने अग्रसेन दुकान के पास मोमबत्ती जलाकर डॉ प्रियंका रेड्डी की आत्मा को शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्रीय लोक सर्वाधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल महेङिया, दीनदयाल पटेल, रामचंद्र कुर्मी, तथा पार्टी के कार्यकर्ता सुरेंद्र पटेल , इजरायल खान,भरत पटेल ,शत्रुघ्न पटेल, मुकेश पटेल, पवन, दरवारी युवाओं के साथ साथ आस पास के ग्रामीण लोगों की मौजूदगी रही।