Translate

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

आगामी चुनाव में आरक्षण मुक्त करने की उठी माँग।

आगामी चुनाव में आरक्षण मुक्त करने की उठी माँग।


●  आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर नगर परिषद घुवारा के वार्ड क्रमांक 12, 3 और 14 में आरक्षण से मुक्त करने के लिए मतदाताओं ने दिया ज्ञापन।


//रूपेन्द्र पाल//

भगवा/घुवारा(छतरपुर)। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 को नगर परिषद के गठन होने से अब तक लगातार, यह वार्ड अनुसूचित जाति के आरक्षण में रहा जबकि उक्त वार्ड में लगभग 50% मतदाता सामान्य व पिछड़ा वर्ग के हैं तो वही वार्ड क्रमांक तीन में अधिकांश मतदाता अनुसूचित वर्ग से हैं जिनकी संख्या लगभग 42% से अधिक है जबकि उक्त वार्ड को मतदाता प्रतिशत को नजरअंदाज कर अन्य वर्ग में भी आरक्षण एवं अनारक्षित श्रेणी में रखा जाता है, तो वही वार्ड क्रमांक 14 को अनुसूचित जाति के आरक्षण से मुक्त कराने के लिए मतदाताओं ने कहा कि वर्ष 1983 से नगर परिषद घुवारा के गठन होने से लगातार यह वार्ड वासी हमेशा अनुसूचित जाति के आरक्षण में रहा है उक्त वार्ड क्रमांक तो कभी बदला गया है किंतु उक्त वार्ड के मतदाताओं को अपना मत निर्वाचित वर्ष 1995 से 2019 तक, जो 25 वर्ष से 5 वर्षीय आरक्षण वार्ड का अनुसूचित में रहा,अनुसूचित जाति के मतदाताओं को छोड़कर 99% पिछड़ा वर्ग के मतदाता निवास कर रहे हैं एवं सामान्य नियम अनुसार किए जाने के लिए मतदाताओं ने अनुविभागीय अधिकारी,कलेक्टर महोदय निर्वाचन अधिकारी एवं नायब तहसीलदार को आवेदन देते हुए आरक्षण से मुक्त करने की मांग की है, यह आवेदन भारत सेठ, बाबू लाल कोरी, पार्वती साहू, कृपाल कोरी, सुरेश कोरी, परमलाल कोरी,जगदीश प्रसाद, शिवम साहू,राम सिंह,मुकेश सिंह भजन सिंह, आसाराम साहू, कुलदीप सिंह, सत्येंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह आदि ने अनुसूचित जाति के आरक्षण से मुक्त करने के लिए ज्ञापन दिया।