Translate

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

भगवान के जन्मोत्सव के साथ भक्ति में डूबे भक्त।

भगवान के जन्मोत्सव के साथ भक्ति में डूबे भक्त।


 //राजन असाटी//

जुझार(दमोह)। हिण्डोरिया डबरा भौंदला धाम जहाँ शिवलिंग एवं माता शक्ति के स्थान पर नौ दिवसीय श्री मद्भागवत महापुराण का आयोजन चल रहा है वहीं 27दिसम्बर को श्री कृष्ण एवं राम जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचक पं.भरतलाल द्विवेदी के वचनों द्वारा समस्त नगरवाशियों को कथा का श्रवण कराया गया। वहीं जन्मोत्सव पर कृष्ण भजनों,ढोल नगाड़ों, पर महिलाओं से लेकर बच्चों तक सभी ने नृत्य करके ब्रजमंडल का माहौल बना दिया मानो जैसे पूरी पितृ भूमि ब्रजमंडल सी हो गई हो। समस्त भक्तों ने कृष्ण की पालकी को झुलाया एवं फूलों की बारिश की।माता शक्ति एवं शिवजी का मंदिर लगभग 200साल पुराना डबरा हिण्डोरिया में स्थित है वही पितृ भूमि पर समस्त नगर वाशियों के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा के पूर्व प्रातः 8बजे से शिवजी की स्थित शिवलिंग का विधिविधान से दूध अभिषेक किया जाता हैं।